थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा समझा बुझाकर 02 शादी शुदा जोड़ों की विदाई - निधि यादव
बस्ती- थानाध्यक्ष महिला थाना निधि यादव द्वारा पति-पत्नी के 02 जोड़े 1. सुंदरी पत्नी राजन निवासी हथीयाव कला थाना लालगंज जनपद बस्ती, 2. तबस्सुम खातून पत्नी फिरोज निवासी परदेसवा थाना कांटे जनपद संतकबीरनगर को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। दोनों जोडों के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को थानाध्यक्ष महिला थाना निधि यादव व महिला हेल्प डेस्क की म0का0 शालू यादव, ऋचा सिंह की काफी कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। सुलहनामा लिखवा कर दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।
ब्यूरो चीफ मोहम्मद टीपू
उत्तर प्रदेश डिजिटल न्यूज़
बस्ती

0 Response to "थानाध्यक्ष महिला थाना द्वारा समझा बुझाकर 02 शादी शुदा जोड़ों की विदाई - निधि यादव"
एक टिप्पणी भेजें