स्वच्छता समन्वयक की बहाली में बवाल , स्थगित
बैरिया,पश्चिम चंपारण
प्रखंड के बगही बघम्बरपुर पंचायत में स्वच्छता समन्वयक की बहाली मे लोगो ने हंगामा किया । बहाली नियम के विरोध मे होते देख लोग आक्रोशित हो गये । लोगो ने जमकर बवाल काटा । बीडीओ कर्मजीत राम ने बताया कि बहाली को स्थगित कर दिया गया है । अगले तय तिथि पर अधिकारियों के देखरेख मे बहाली करायी जाएगी । ग्रामीण दिनेश कुमार, अभय , भास्कर समेत दर्जनो का आरोप था कि महज दो दिन पहले गुपचुप तरीके से सूचना निकालकर गलत ढंग से चयन किया जा रहा था । जब इसका विरोध किया गया तो मनमानी बहाली की जाने लगी । जिसको लेकर दर्जनो लोग एकत्रित हो गये । लोगो ने बताया कि प्रतिनिधि अपने रिश्तेदार की बहाली करना चाह रहे थे । इसी को लेकर हंगामा खडा हो गया । लोग बवाल करने लगे । इसकी सूचना जब बीडीओ कर्मजीत राम को मिली तो मामले को गंभीरता से लेते हुए बहाली प्रक्रिया स्थगित कर दी ।
0 Response to "स्वच्छता समन्वयक की बहाली में बवाल , स्थगित "
एक टिप्पणी भेजें