-->
पीरपुरा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर

पीरपुरा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर




रिर्पोट:–असलम खान ब्योरो चीफ हरिद्वार

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरपुरा में रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच चल रही तनातनी बुधवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान एक पक्ष की महिलाओं ने घर की छतों से जमकर पत्थरबाजी की, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

रास्ते के विवाद में खूनी झड़प

जानकारी के अनुसार, पीरपुरा निवासी अफजाल और उसके भाई इकबाल के बीच पिछले करीब एक साल से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बुधवार सुबह इकबाल और उसके परिजनों ने पहले छत पर चढ़कर गाली-गलौज शुरू की। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने छतों से पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।पीड़ित अफजाल का आरोप है कि पत्थरबाजी के बाद इकबाल ने अपने परिवार के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में अफजाल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।घायल का कहना है कि यदि उसके दो अन्य भाई बीच-बचाव न करते, तो आरोपी उसकी जान ले लेते। पीड़ित ने यह भी बताया कि उस पर पहले भी कई बार जानलेवा हमले की कोशिश की जा चुकी है।घटना के बाद घायल अफजाल ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उसने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Response to "पीरपुरा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article