-->
रक्सौल वीरगंज को ट्विन सिटी के रूप में विकसित करने का होगा पूरा प्रयास

रक्सौल वीरगंज को ट्विन सिटी के रूप में विकसित करने का होगा पूरा प्रयास

 

•भारत-नेपाल रिश्ते की मजबूती को लेकर हुई बैठक



निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/भारत-नेपाल का संबंध सदियों पुराना है। दोनो देशों के बीच पिपुल्स टू पिपुल्स रिलेशन है, जो इस रिश्ते को खास बनाता है। हमारी कोशिश होगी कि इस रिश्ते को और मजबूत और समय सापेक्ष बनाएं। ट्विन सिटी के रूप में रक्सौल वीरगंज की बेहतरी के लिए हरेक प्रयास किए जाएंगे। उक्त बातें नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा ने नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा वीरगंज में आयोजित 'रक्सौल- वीरगंज जन संबंध' विषयक विमर्श गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।नेपाल और भारत के राष्ट्र गान के उपरांत तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी के पौधे में जल अर्पण करने और स्वस्तिवाचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने संबोधन में महावाणिज्यदूत श्री मीणा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य इंडो नेपाल बॉर्डर को हैप्पी बॉर्डर बनाना है। इस दिशा में हमसे जो जरूरी पहल और सहयोग होगा करेंगे।जरूरत पड़ी तो हाई लेवल तक बाते पहुंचाई जायेंगी, ताकि जन स्तर और द्विपक्षीय मसले से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सके।उन्होंने आश्वस्त किया कि समुचित विकास की पहल होगी। वहीं नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध ने कहा कि दोनो देशों के बीच कायम विशेष रिश्ते की वजह से ही भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी पांच बार नेपाल आ चुके है। भूकंप और कोरोना जैसी आपदा में भारत के सहयोग के हम ऋणी हैं। मंच लगातार भारत नेपाल रिश्तों की मजबूती के साथ ट्विन सिटी के रूप में वीरगंज रक्सौल के विकास और बेहतरी के लिए आवाज उठाती आई है। उन्होंने कहा कि इस पहल का असर है कि जल्द ही बॉर्डर को सुबह के 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक सुचारू किया जायेगा।दरभंगा से रक्सौल होते हुए दिल्ली के लिए वन्दे भारत साधारण ट्रेन चलाई जाएगी, जो अयोध्या से हो कर गुजरेगी। हमारा जोर रहा है कि बॉर्डर पर आवाजाही के लिए रेल,रोड और एयर की बेहतर कनेक्टीवीटी हो।भारत सरकार इस पर विशेष ध्यान दे।वहीं,राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार चंद्र किशोर झा ने कहा कि पीस फूल और वाइब्रेंट बॉर्डर के रूप में हम दुनियां को संदेश दे सकते हैं।इमोशन की जगह व्यवहारिकता पर ध्यान देने से ही दोनो देशों के संबंध मजबूत होंगे। यह ज़बाब देना होगा कि वो कौन है जो सीमा हैदर को बॉर्डर पार करा रहा है। यदि हम अपनी जिम्मेवारी नही समझेंगे तो राज्य अपना काम करेगा।बोर्डर पर सुरक्षा बढ़ेगी। खुली सीमा और मैत्री पर आघात पहुंचाने वालो का सख्ती से मुखालफत और बहिष्कार करना होगा, जो हमीं आप में से कोई है।जबकि,विश्व विद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रो (डा.) अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि दोनो देशों के बीच राम सीता का संबंध है, लेकिन इस संबंध को नजर लग गई है। दोनो देशों के बीच शादियों में कमी आई है। दुल्हा दुल्हन को वाहन से उत्तर कर पैदल बॉर्डर पार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नेपाल के साथ ही सीमा के विकास के लिए पहल कर रही है।इसका असर भी दिख रहा है। कार्यक्रम में नव पदस्थापित भारतीय महा वाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा को दोषाला ओढ़ाने के साथ बुके और मेमेंटो दे कर सम्मनित किया गया।साथ ही विशिष्ट अतिथि प्रो. सिन्हा समेत अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध ने किया।मंच संचालन मंच के सचिव अधिवक्ता बाल मुकुंद खरेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केडिया ने किया।कार्यक्रम में भारत नेपाल मैत्री संघ के मनीष दुबे, नेपाल उद्योग वाणिज्य महा संघ के मधेश प्रदेश अध्यक्ष गणेश लाठ आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर समाजसेवी सह नप उप सभापति के पति राकेश कुशवाहा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह, साहू युवा मंच के अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद सुरेश प्रसाद, एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा, युवा सहयोग मंच के संतोष छत्रवंशी समेत नेपाल की ओर से वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष माधव राज पाल, नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के मधेश प्रदेश अध्यक्ष अशोक तेमानी, गौरव अग्रवाल,विनोद चौधरी,

हरिश्याम ठाकुर, प्रो सच्चिदानंद सिंह, ललन द्विवेदी, अनिल वर्मा, मुन्नी लाल कर्ण, निरंजन सिंह शिक्षक,प्रभु दयाल अग्रवाल, सुरेश रुंगटा, सरोज साह, अनिल तिवारी, अनूप अग्रवाल, संजीव वर्णवाल आदि उपस्थित थे।रक्सौल वीरगंज को ट्विन सिटी के रूप में विकसित करने का होगा पूरा प्रयास


•भारत-नेपाल रिश्ते की मजबूती को लेकर हुई बैठक


रक्सौल।(TOR) भारत-नेपाल का संबंध सदियों पुराना है। दोनो देशों के बीच पिपुल्स टू पिपुल्स रिलेशन है, जो इस रिश्ते को खास बनाता है। हमारी कोशिश होगी कि इस रिश्ते को और मजबूत और समय सापेक्ष बनाएं। ट्विन सिटी के रूप में रक्सौल वीरगंज की बेहतरी के लिए हरेक प्रयास किए जाएंगे। उक्त बातें नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा ने नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा वीरगंज में आयोजित 'रक्सौल- वीरगंज जन संबंध' विषयक विमर्श गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।नेपाल और भारत के राष्ट्र गान के उपरांत तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी के पौधे में जल अर्पण करने और स्वस्तिवाचन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने संबोधन में महावाणिज्यदूत श्री मीणा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य इंडो नेपाल बॉर्डर को हैप्पी बॉर्डर बनाना है। इस दिशा में हमसे जो जरूरी पहल और सहयोग होगा करेंगे।जरूरत पड़ी तो हाई लेवल तक बाते पहुंचाई जायेंगी, ताकि जन स्तर और द्विपक्षीय मसले से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सके।उन्होंने आश्वस्त किया कि समुचित विकास की पहल होगी। वहीं नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध ने कहा कि दोनो देशों के बीच कायम विशेष रिश्ते की वजह से ही भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी पांच बार नेपाल आ चुके है। भूकंप और कोरोना जैसी आपदा में भारत के सहयोग के हम ऋणी हैं। मंच लगातार भारत नेपाल रिश्तों की मजबूती के साथ ट्विन सिटी के रूप में वीरगंज रक्सौल के विकास और बेहतरी के लिए आवाज उठाती आई है। उन्होंने कहा कि इस पहल का असर है कि जल्द ही बॉर्डर को सुबह के 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक सुचारू किया जायेगा।दरभंगा से रक्सौल होते हुए दिल्ली के लिए वन्दे भारत साधारण ट्रेन चलाई जाएगी, जो अयोध्या से हो कर गुजरेगी। हमारा जोर रहा है कि बॉर्डर पर आवाजाही के लिए रेल,रोड और एयर की बेहतर कनेक्टीवीटी हो।भारत सरकार इस पर विशेष ध्यान दे।वहीं,राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार चंद्र किशोर झा ने कहा कि पीस फूल और वाइब्रेंट बॉर्डर के रूप में हम दुनियां को संदेश दे सकते हैं।इमोशन की जगह व्यवहारिकता पर ध्यान देने से ही दोनो देशों के संबंध मजबूत होंगे। यह ज़बाब देना होगा कि वो कौन है जो सीमा हैदर को बॉर्डर पार करा रहा है। यदि हम अपनी जिम्मेवारी नही समझेंगे तो राज्य अपना काम करेगा।बोर्डर पर सुरक्षा बढ़ेगी। खुली सीमा और मैत्री पर आघात पहुंचाने वालो का सख्ती से मुखालफत और बहिष्कार करना होगा, जो हमीं आप में से कोई है।जबकि,विश्व विद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रो (डा.) अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि दोनो देशों के बीच राम सीता का संबंध है, लेकिन इस संबंध को नजर लग गई है। दोनो देशों के बीच शादियों में कमी आई है। दुल्हा दुल्हन को वाहन से उत्तर कर पैदल बॉर्डर पार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार नेपाल के साथ ही सीमा के विकास के लिए पहल कर रही है।इसका असर भी दिख रहा है। कार्यक्रम में नव पदस्थापित भारतीय महा वाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा को दोषाला ओढ़ाने के साथ बुके और मेमेंटो दे कर सम्मनित किया गया।साथ ही विशिष्ट अतिथि प्रो. सिन्हा समेत अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक वैध ने किया।मंच संचालन मंच के सचिव अधिवक्ता बाल मुकुंद खरेल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केडिया ने किया।कार्यक्रम में भारत नेपाल मैत्री संघ के मनीष दुबे, नेपाल उद्योग वाणिज्य महा संघ के मधेश प्रदेश अध्यक्ष गणेश लाठ आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर समाजसेवी सह नप उप सभापति के पति राकेश कुशवाहा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह, साहू युवा मंच के अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद सुरेश प्रसाद, एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा, युवा सहयोग मंच के संतोष छत्रवंशी समेत नेपाल की ओर से वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष माधव राज पाल, नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के मधेश प्रदेश अध्यक्ष अशोक तेमानी, गौरव अग्रवाल,विनोद चौधरी,

हरिश्याम ठाकुर, प्रो सच्चिदानंद सिंह, ललन द्विवेदी, अनिल वर्मा, मुन्नी लाल कर्ण, निरंजन सिंह शिक्षक,प्रभु दयाल अग्रवाल, सुरेश रुंगटा, सरोज साह, अनिल तिवारी, अनूप अग्रवाल, संजीव वर्णवाल आदि उपस्थित थे।

0 Response to "रक्सौल वीरगंज को ट्विन सिटी के रूप में विकसित करने का होगा पूरा प्रयास"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article