सीजन चलते दो महीने हो गए नहीं बढ़ा गन्ना की कीमत और न ही छपी पर्ची पर गन्ना का रेट।
लौरिया,प्रिन्स,पश्चिमी चम्पारण, बिहार।
पुराने रेट से ही हो रहा है गन्ना मूल्य का भुगतान।
लौरिया क्षेत्र के किसानों की बैठक नंदनगढ़ परिसर में हुआ।जिसकी अध्यक्षता किसान नेता घनश्याम कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा ने किया।
बैठक में किसानों के नेता रोहित कुमार सिंह उर्फ कारी सिंह ने कहा की पिछले तीन साल से गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं किया गया और नहीं गन्ना की पर्ची पर गन्ना मूल्य अंकीत किया गया जो वर्तमान समय में किसानों के साथ अन्याय है । कृषि कार्य में लागत मुल्य में काफी बढ़ोतरी हो गई है मजदूरों डीजल मुल्य रसायनिक खाद सहित अन्य सभी आवश्यक खेती कार्य में लागत पिछले तीन साल से काफी बढ़ गया है। परंतु अबतक गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं किया गया जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान के हितों की अनदेखी हो रही है । किसान के नकद मुल्य में गन्ना की खेती ही एकमात्र सहारा है जिससे किसानों की सभी आवश्यक कार्य गन्ना भुगतान से पुरी होती है जैसे पढ़ाई लिखाई दवा एवं घर खर्च इसी पर आधारित है। केंद्र व राज्य सरकार बिहार में गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं किया अब सीजन खत्म हो गया।
इस मुद्दे पर अनेक किसानों ने अपने विचार रखे।
वहीं किसानों की अध्यक्षता कर रहे घनश्याम कुमार मिश्रा ने बताया की गन्ना मूल्य गन्ना पर्ची पर भी अंकीत नहीं है जो मिल प्रबंधन किसानों के हितों की बराबर अनदेखी कर रही है और न ही गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोतरी किया गया।
किसानों की बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान में कोई बढ़ोतरी नहीं होने पर काफी क्षोभ प्रकट करते हुए इस संबंध में आगे की रणनीति तय की गई और सरकार से इस संबंध में कोई सकारात्मक ठोस पहल करने की मांग की गई।
साथ ही मिल प्रबंधन से जबतक क्षेत्र के किसानों का गन्ना खत्म होने तक मिल की पेराई सत्र चालु रखने की मां ग की गई।
मौके पर लालबाबु राम रंभु यादव नागेन्द्र पांडे सुभाष तिवारी बांगड़ यादव अमन राकेश वीरेन्द्र मिश्र मनू सहित अन्य उपस्थित रहे।

0 Response to "सीजन चलते दो महीने हो गए नहीं बढ़ा गन्ना की कीमत और न ही छपी पर्ची पर गन्ना का रेट।"
एक टिप्पणी भेजें