बहुउद्देशीय भवन में किया गया ग्राम सभा का आयोजन की गई योजनाओं पर चर्चा
ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण
बेतिया/योगापट्टी प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के बहुउद्देशीय भवन में ग्रामसभा आयोजित कर विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया। बलुआ भवानीपुर पुर पंचायत के बहुउद्देशीय भवन में मुखिया इंदु देवी पति भोला राम के अध्यक्षता में सभा आयोजन कर योजनाओं का चयन किया गया। ग्रामसभा को लेकर पंचायतवार तिथि निर्धारित की गई थी। सबकी योजना सबका विकास के तहत योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया। जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायत व गांवों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए योजनाओं को विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पंचायतों की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए पंचायतों को एक साल के विकास की कार्ययोजना को खुद ही तय किया जीपीडीपी के माध्यम से पंचायत विकास कार्य की रूप रेखा तैयार की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ग्राम पंचायतों में जीपीडीपी के माध्यम से योजना चयन किया जाना है। सरकार द्वारा पंचायतों को मिलने वाली राशि अब पंचायत परफार्मेंस ग्रांट यानी जीपीडीपी के आधार पर दी जाएगी। इसमें सात निश्चय योजनाएं शामिल होगी। वहीं वृद्धा पेंशन, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना सहित कई योजनाएं के बारे में जानकारी दी। साथ ही पंचायत के सर्वागीण विकास नये सिरे से करने की बातें कही। मौके पर उपस्थित वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य बृजेश राम लक्ष्मी राम राजू मुखिया अमरदेव शाह पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक टुना कुमार शर्मा और ग्राम सेवक मौजूद रहे

0 Response to "बहुउद्देशीय भवन में किया गया ग्राम सभा का आयोजन की गई योजनाओं पर चर्चा"
एक टिप्पणी भेजें