राजकेश्वर राव नंदनगढ़ डिग्री कॉलेज में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई।
बुधवार, 17 जनवरी 2024
Comment
लौरिया,आशीष, पश्चिमी चम्पारण बिहार।
राजकेश्वर राव नंदनगढ़ डिग्री कॉलेज में गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार राव की अध्यक्षता में गोष्ठी सह वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। वहीं गोष्ठी में गुरु गोविंद सिंह के जीवनकाल पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
वहीं प्राचार्य सुनील राव ने कहा की गुरु गोविंद सिंह भारत के गौरवशाली इतिहास रहे हैं।इनके बताया गया मार्ग युवाओं को प्रेरणा देगा।
वहीं इस मौके पर कालेज परिसर में फलदार वृक्ष लगाए गए।तथा वृक्ष मानव जीवन में जलवायु को प्रभावित करने में सहायक होते हैं मौके पर प्रो. बाबू साहब तिवारी,प्रो. नेहा राज, प्रो. सुजीत कुमार सोनी,प्रो.निशांत कुमार, प्रो.अनुज राज,प्रो.रमेशचन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "राजकेश्वर राव नंदनगढ़ डिग्री कॉलेज में गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई।"
एक टिप्पणी भेजें