-->
केदार कश्यप के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

केदार कश्यप के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

 



रिपोर्ट‌ - रजत डे जिला ब्यूरो चीफ बस्तर 

जगदलपुर। आज जगदलपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता एवं वन मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उनके द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किए जा रहे अमर्यादित व्यवहार के खिलाफ किया गया।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान ने कहा कि “ट्रिपल इंजन की सरकार (केंद्र, राज्य और निगम) इतनी निरंकुश हो गई है कि उनके नेता अब खुलेआम अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। यह स्थिति बेहद निंदनीय है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि केदार कश्यप तत्काल इस्तीफा दें।”

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता बालू राम भवानी ने कहा कि “जब-जब भाजपा की सरकार सत्ता में आती है, केदार कश्यप जैसे नेता सत्ता के नशे में चूर होकर तानाशाही रवैया अपनाते हैं। पहले भी उनके कई विवादित कृत्य सामने आ चुके हैं। यह रवैया लोकतंत्र के लिए घातक है।”

 प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान ने छत्तीसगढ़ क्षेत्र की गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा,“आज छत्तीसगढ़ में चाकूबाज़ी, चोरी, नशाखोरी और लूटपाट जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। सरकार पूरी तरह वेंटिलेटर पर चल रही है, जबकि भाजपा और कांग्रेस के नेता सिर्फ अपने स्वार्थ साधने में लगे हुए हैं।”

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि :

1. केदार कश्यप को तत्काल उनके पद से हटाया जाए।

2. उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच बैठाई जाए।

3. कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

4. आम जनता के हितों की अनदेखी करने वाली राजनीति पर रोक लगे।

आम आदमी पार्टी जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी और ऐसे किसी भी तानाशाही रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की, तो आम आदमी पार्टी पूरे बस्तर संभाग में व्यापक जन आंदोलन करेगी।

0 Response to "केदार कश्यप के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article