-->
क्षेत्र पंचायत की बैठक काफी हंगामेदार रही

क्षेत्र पंचायत की बैठक काफी हंगामेदार रही

 बलरामपुर-तुलसीपुर ब्लाक कौवापुर में शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक काफी हंगामेदार रही। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने पेयजल सिंचाई अधूरी विद्युतीकरण की समस्या का मुद्दा उठाया। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने बैठक में ब्लॉक के कुछ कर्मचारियों के न आने पर नाराजगी जताई। विकास खंड अधिकारी ने कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक में 32 करोड़ का अनुमानित कार्य योजना पारित की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्चना सिंह ने ब्लाक प्रमुख को बुके देकर बैठक में सम्मानित किया।बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख स्वामिता सिंह ने किया। विकास खंड अधिकारी राजीव मोहन त्रिपाठी ने बैठक की कार्रवाई शुरू कराई। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद मिश्र, जीने प्रधान नंद कुमार वर्मा मो उमर ने कहा की तमाम ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण अधूरा है जिसको पूर्ण कराने की जरूरत है। चौधरी चरण वर्मा धनीराम वर्मा पंकज गिरी ने राजकीय नलकूप का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गुलरिहा साहब नगर जहानडीह रुपनगर सेमरी नरायनपुर दयालीडीह भगवानपुर आदि गांव में लगे नलकूप काफी दिनों से बंद पड़े हैं। अगर धान बुवाई के खेतों में पानी नहीं पहुंचा तो अन्नदाता बेहाल हो जाएगा। बैठक में नलकूप व व खाद रसद विभाग व शिक्षा विभाग का कोई भी सिंह राजू तमाम लोग मौजूद रहे।



0 Response to "क्षेत्र पंचायत की बैठक काफी हंगामेदार रही"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article