बाइक और टेम्पों के भिंडत में 18 वर्षीय युवक की हुई मौत
गुरुवार, 1 जून 2023
Comment
त्रिलोचन शरण मिश्रा संपादक बिहार/
श्रीनगर थाना क्षेत्र के निमुईया कुंड के समीप टेंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है बताया जाता है कि बाइक सवार युवक बगही बघम्बरपुर से संत घाट की तरफ जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही टैंपू से आमने सामने भिड़ंत हो गई। जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृत युवक की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के किशोर प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची श्री नगर थाने की पुलिस ने बाइक व टेंपो को जप्त कर थाने ले गई। पुलिस ने शव को बेतिया जीएमसीएच भेज दिया पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई
है।

0 Response to "बाइक और टेम्पों के भिंडत में 18 वर्षीय युवक की हुई मौत"
एक टिप्पणी भेजें