-->
भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा धूम्रपान निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा धूम्रपान निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

 त्रिलोचन शरण मिश्रा संपादक बिहार 


आजादी अमृत महोत्सव पर विश्व धुम्रपान निषेध दिवस पर नेपाल में बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा दूतावास परिसर में परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिचर्चा में डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ.आनन्द कुमार झा, डॉ. प्रेरणा प्रियदर्शिनी झा एवं डॉ. उदयनारायण सिंह सम्मिलित हुए। वहीं उक्त कार्यक्रम में दूतावास के तकरीबन 35 सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने उक्त परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीड़ी, तंबाकू, सिगरेट एवं शराब का प्रयोग से बचें और इसका बहिष्कार करें। परिचर्चा में शामिल चिकित्सकों ने धुम्रपान से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। विशेष तौर पर, किशोर-किशोरी, युवा और वयस्क लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दिए। परिचर्चा में शामिल हुए लोगो ने धूम्रपान के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में अपने अनुभव को साझा किया। मौके पर कंसुल शैलेंद्र कुमार, तरुण कुमार एवं शतीश पट्टापट्टू आदि उपस्थित थे।


0 Response to "भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा धूम्रपान निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article