आज की बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों को हुआ फायदा
शनिवार, 30 सितंबर 2023
Comment
किसानों को हुई सिंचाई से बचत।
धान की फसल के लिए बारिश हुआ सोना।
लौरिया, संवादाता, आशीष, प च,बिहार।
किसान कई दिनों से बारिश की राह ताक रहे थे। शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे हुई बारिश से किसानों को अधिक फायदा हुआ है। लौरिया थाना क्षेत्र के किसान बारिश का इंतजार का रहे थे। इस क्षेत्र में अधिकतर किसान धान की खेती करते हैं। शनिवार को हुई बारिश से यहां पर अधिकतर किसानों को फायदा ही हुआ है। इन क्षेत्रों में अधिकतर धान की खेती होती है। धान की खेती करने वाले किसानों को फायदा हुआ है। लोग धान की सिंचाई मोटर से कर रहे थे।वही क्षेत्र के किसान रविकेश ठाकुर अमन मिश्रा रंभु यादव नागेन्द्र पांडे सुभाष तिवारी देव महतो आदि दर्जनों किसानों ने बताया कि इस बारिश से धान की फसल की पैदावार अच्छी होगी और हम सब किसान बारिश से खुश है।

0 Response to "आज की बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों को हुआ फायदा "
एक टिप्पणी भेजें