![सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचे लोग। गुलजार रहा नंदनगढ़,सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचे लोग। गुलजार रहा नंदनगढ़,सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiR3DM43tlvbdsd9x-JiZYdja0cNz05G9R9DMIbTtKVdULSy4cQ7vxi72L7JgOIGiYoNeBwV5qnBNLF7MFZRY9tn49bYm6bliAxgct3-kD3NWRXz7G0dRKU7xi7ZHP5bpmEAMkWkeRca8afwU7GzeySsac8bFL0leW58UCpcU69_eInYH6U5NpF24PetBs/s320/IMG-20240101-WA0751.jpg)
सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचे लोग। गुलजार रहा नंदनगढ़,सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
बच्चे एवं महिलाओं का भीड़ अधिक रही।
लौरिया, प्रिंस,पश्चिमी चम्पारण।
बिहार।
40 हज़ार से भी अधिक पहुंचे पर्यटक।
आसपास के लोग सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचे लोग।लौरिया का नंदनगढ़ नया वर्ष के पहले दिन हजारों पर्यटकों से भरा था। सुबह के 4 बजे से ही नया वर्ष का सेलिब्रेट करने के लिए नेपाल देश सहित उत्तरप्रदेश व राज्य के कई जिलों से पर्यटकों के आने का सिलसिला चलता रहा, जो शाम तक चलता रहा। इधर नया वर्ष मनाने के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ता रहा, वहीं नंदनगढ़ के बौद्ध स्तूप पर चढ़ने की सख्त मनाही के बावजूद पर्यटक चढ़ते रहे।
नंदनगढ़ परिसर व अशोक स्तंभ परिसर में लोग जुटते रहे।
इधर नए वर्ष को पर्यटकों ने नंदनगढ़ पर जमकर मस्ती की और सभी ने बौद्ध स्तूप का जमकर दीदार किया। यह पूरी तरह से पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील हो गया था।
नेपाल पड़ोस के युपी सहित चंपारण के कोने कोने से नंदनगढ़ पहुंचे लोग।वहीं लोगों ने बताया की यह स्थल अब यादगार के रूप में हमेशा रहेगा। यूपी के पडरौना,कप्तानगंज,गोरखपुर, देवरिया,मऊ आदि जगहों से भी पर्यटकों का दल नंदनगढ़ पहुंचा था, तो राज्य के सीतामढ़ी,दरभंगा, मोतिहारी,छपरा,सिवान आदि जिलों से भी सैकड़ों पर्यटक पहुंचे थे। पूरा नंदनगढ़ पर्यटकों से भरा हुआ था। कहीं भी जगह खाली नहीं था।कि कोई पर्यटक बौद्ध स्तूप पर न चढ़े। फिर भी पर्यटकों ने नंदनगढ़ पर आकर बहुत मस्ती की। साथ ही बच्चे,किशोर, लड़कियाँ और सभी वय के पर्यटकों ने सेल्फी लेना नहीं भूले।
डीजे बाजा बजाने पर पुरी तरह मनाही थी लोग नंदनगढ़ के आस पास बगीचे में पिकनिक मना रहे थे।
वहीं स्थानीय युवकों ने स्टेंड लगाकर वाहन खड़ी करने की व्यवस्था की।
वहीं विधि व्यवस्था संधारण में अंचल अधिकारी शशिरंजन कुमार थानाध्यक्ष कैलाश कुमार अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार एस आई सियाराम सिंह चंद्रशेखर कुमार झलखदेव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व महिला पुलिस अधिकारी अवर निरीक्षक सुनिता कुमारी कर्मी सहित चौकीदार भी मुशततैद दिखे।
शाम 5 बजे तक भीड़ जुटी रही और देर शाम घर लौटने का सिलसिला जारी रहा।
0 Response to "सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचे लोग। गुलजार रहा नंदनगढ़,सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।"
एक टिप्पणी भेजें