-->
15 वें वित्त आयोग से प्राप्त 2.22 करोड का हस्तांतरण स्वास्थ्य समिति को होना दुर्भाग्यपूर्ण

15 वें वित्त आयोग से प्राप्त 2.22 करोड का हस्तांतरण स्वास्थ्य समिति को होना दुर्भाग्यपूर्ण




ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण






बेतिया। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि वर्ष 2021-22 के स्वास्थ्य मद से नगर निगम को सरकार के 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में प्राप्त 2.22 करोड़ का आवंटन जिला स्वास्थ्य समिति के खाते में 25 सितंबर को हस्तांतरित हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि यह कृत्य नगर आयुक्त शंभू कुमार की लापरवाही का एक ताजा उदाहरण है। इतनी बड़ी राशि लौटाने का कार्य तब किया गया जब उक्त राशि का उपयोग कर नगर निगम के सभी 46 वार्डों के लिए एक एक डीप शव फ्रीजर, 9 एंबुलेस एवं 4 वातानुकूलित शव वाहन आदि की नियम संगत खरीदारी का निर्णय नगर निगम बोर्ड के द्वारा सर्व सहमति से बीते 25 जुलाई 2023 को संपन्न बोर्ड की बैठक में सर्व सहमति से पारित कर दिया गया था। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि 25 जुलाई 2023 की सामान्य बैठक में संपुष्टि के 20 नंबर एजेंडा पर स्वास्थ्य विभाग के मद के पैसे से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बावजूद नगर आयुक्त शंभू कुमार द्वारा बीते 11 अगस्त 2023 को सौंपे अपने स्पष्टीकरण के पैरा संख्या 2 में इसका प्रस्ताव ही अब तक पारित नहीं होने के कारण इस कार्य को रोक दिए जाने की गलत जानकारी दी है। बावजूद इसके उनका उक्त पत्र प्राप्त होने पर पुनः विगत 5 सितंबर 2023 को संपन्न नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक में एजेंडा नंबर 10 पर इस आवंटन का उपयोग कर स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधित संसाधन आदि की खरीदारी करने का प्रस्ताव पुनः सर्व सहमति से पारित कर दिया गया। क्रय समिति बनाकर खरीदारी करने के लिए महापौर द्वारा नगर आयुक्त को प्रोसीडिंग के माध्यम से आदेशित भी किया जा चुका था।

0 Response to "15 वें वित्त आयोग से प्राप्त 2.22 करोड का हस्तांतरण स्वास्थ्य समिति को होना दुर्भाग्यपूर्ण"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article