-->
लौरिया प्रखण्ड मैं जय श्री राम के नारे से गुंजायमान रहा धमौरा,भगवान रामलला का अक्षत कलश पहुंचा धमौरा।

लौरिया प्रखण्ड मैं जय श्री राम के नारे से गुंजायमान रहा धमौरा,भगवान रामलला का अक्षत कलश पहुंचा धमौरा।

 

आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।




सैकड़ो वर्षों से संघर्ष के बाद वह दिन आया है जब श्री राम मंदिर की पूर्ण स्थापना अयोध्या में हो रही है इस पीढ़ी के लिए यह सौभाग्य की बात है की गौरवशाली क्षण के हम सब साक्षी बने उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह रामू यादव ने कहीं।

अपने जिला से अपने प्रखण्ड में 21 पंचायतो में हर घर हर सनातनियो के यहां पहुंचने का जिम्मा लिया।

यह स्थानीय राम-जानकी मंदिर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजित अक्षत कलश के वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे बता दे की अयोध्या से अक्षत श्री राम मंदिर का चित्र और सूचना पत्रिका आई है इसे हर घर तक पहुंचाने की योजना है। 

यह अभियान को बहुत गंभीरता से लिया गया है ।संघ के सह जिला कार्यवाह पवन कुमार ने बताया कि अक्षत से भरे हुए कलश को प्रत्येक प्रखंड तक पहुंचाने के लिए हर प्रखंड से कार्यकर्ता को बुलाया गया था और उनसे आग्रह किया गया था कि वह पीत वस्त्र धारण करके आए ,एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करके इस सभी कार्यकर्ता को कलश और श्री राम मंदिर का चित्र दिया गया है इस अभियान का यह पहला चरण था,1 जनवरी से इसका दूसरा चरण आरंभ होगा जहां पूरे जिले में धूमधाम से कार्यकर्ता सभी घरों तक जाएंगे और इन सामग्रियों को भेंट करेंगे सबको इस शुभ मौके का गवाह बनने का निमंत्रण देंगे। अयोध्या से अक्षत और श्री राम मंदिर की तस्वीर आई है यह सूचना पाकर लोग हर्ष का माहौल है।लोग व्यक्तियों से प्रतीक्षा कर रहे हैं कि कार्यकर्ता उनके घरों तक आए तो उनके स्वागत की तैयारी भी कर रहे हैं उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को जब राम लाल का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा उसे दिन जिले में हर मंदिर हर घर में उत्सव का माहौल बनेगा और इसके लिए धूमधाम से तैयारी चल रही है। प्रत्येक घर तक अक्षत को राम मंदिर की तस्वीर को पहुंचाने की योजना बड़े पैमाने पर चल रही है। जिसका पहला चरण सोमवार को नगर पंचायत लौरिया के राम-जानकी मंदिर में आयोजित था इस कार्यक्रम में मठ मंदिर प्रमुख आचार्य ने मंत्र उच्चारण से अक्षत कलश को अभिमंत्रित किया।

साथ में अपने गॉव धमौरा के प्रसिद्घ देवी माई मंदिर में अपने ग्रामीण के साथ जय श्री राम के उद्घोष के साथ सबको उत्साहित किए मौके पर शामिल थे मुरली मनोहर, मूरत सिंह, सुमित झा,पंडित पटेल ,अजीत पटेल, अनुभव झा, प्रदीप कुमार, बिररंजन झा,गंभीरी साह, बब्लू मिश्रा , बिनीतकुमार झा, समस्त ग्राम वासी।

0 Response to "लौरिया प्रखण्ड मैं जय श्री राम के नारे से गुंजायमान रहा धमौरा,भगवान रामलला का अक्षत कलश पहुंचा धमौरा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article