-->
भारत-नेपाल सीमा से बड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार, एसएसबी की बड़ी उपलब्धि

भारत-नेपाल सीमा से बड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार, एसएसबी की बड़ी उपलब्धि

 • 307 एवं आर्म्स एक्ट सहित 10 मामला है दर्ज, कई पहचान पत्र बरामद, नाम अलग-अलग


•जामिया मिल्लिया इस्लामिया में किया है पढ़ाई, नेपाल में एक प्रेमिका से शादी कर लेना चाह रहा था नागरिकता




निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने मैत्री पुल पर जांच पोस्ट से एक गैंगस्टर अपराधी शाकिर रेजा उर्फ आसिफ अली को बीती संध्या गिरफ्तार किया है, जिसे एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसएसबी 47वी बटालियन के मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय, बेतिया के इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर शाकिर रेजा को तब गिरफ्तार किया गया जब वो नेपाल भागने के फिराक में था। शाकिर रेजा बिहार के कटिहार जिला के शाहनगर कुजीबाना का रहने वाला है। इसके पास कुछ ऐसे पहचान पत्र ऐसे मिले हैं, जिसमे इसका नाम आसिफ अली पुत्र नियाज अली भी लिखा हुआ है। जांच के क्रम में इसके कुछ आईडी में एच तीसरा फ्लोर बटला हाउस, जामिया नगर, दिल्ली पता पाया गया। इसके विरुद्ध बिहार पुलिस द्वारा 307, 120 बी, 341, 379 एवं आर्म्स एक्ट सहित 10 अलग-अलग गंभीर मामले दर्ज किए गए है। वही इस पर हवाला का मामला भी दर्ज है। शाकिर रेजा हवाला कांड में जेल भी जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि भारत में और नेपाल में भी जेलों में सजा काट चुका है। उसने यह भी बताया कि नेपाल में एक मनीषा गौतम नाम की एक प्रेमिका भी है, जिससे वो शादी कर नेपाल की नागरिकता प्राप्त करना चाह रहा था। वही इंस्पेक्टर शर्मा ने यह भी बताया कि यह गैंगस्टर अपने क्षेत्र में बाहुबली माना जाता है। इतना ही नहीं राजनीति पैठ के कारण अपनी पत्नी को मुखिया का चुनाव भी जीतने में भी वो कामयाब रहा था। उसने यह भी बताया कि प्रखंड के जाजा पंचायत में अक्टूबर माह में एक व्यापारी राम प्रसाद राय पर गोली चलाने का आरोपी रहा है। आरोपी जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली का छात्र भी रह चुका है। इसके पास से बारह विभिन्न पहचान पत्र मिले है। जिसमे से केवल दो में इसका नाम शाकिर रेजा लिखा है, अन्य सभी पहचान पत्रों में आसिफ अली नाम लिखा है। शाकिर रेजा पुलिस से बचने के लिए विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप चला रहा था। इसके पास से 08 सिम और 03 मोबाइल का इस्तेमाल कर अपनी लोकेशन बार-बार बदल रहा था। जिस कारण इसकी सभी नंबरों को सर्वेलान्स पर रख इसकी लोकेशन लेने की कोशिश की जा रही थी। इसे पकड़ने के लिए एसएसबी 47वी बटालियन ने तीन स्थानों पंटोका, मिश्रा कॉलोनी व हजमाटोला पर से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए संदिग्ध व्यक्तियों से पता चला कि शाकिर रेजा शाम 6 बजे बॉर्डर क्रॉस कर नेपाल भागने वाला है। जिसके बाद मैत्री पुल पर तैनात एसएसबी के चेक पोस्ट पर जांच के दौरान इसे पकड़ लिया गया। शाकिर रेजा से आवश्यक पूछताछ कर हरैया ओपी पुलिस को सौप दिया गया है। इस स्पेशल ऑपरेशन टीम में सहायक कमांडेंट उत्तम कुमार घोष, इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, अरविंद द्विवेदी, हितेंद्र कुमार, अजयवीर सहित कई एसएसबी के जवान शामिल थे।

0 Response to "भारत-नेपाल सीमा से बड़ा गैंगस्टर गिरफ्तार, एसएसबी की बड़ी उपलब्धि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article