जीविका पशुसखियों तथा पशु पालन विभाग द्वारा निःशुल्क टिकाकरण अभियान की शुरुआत।
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2023
Comment
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण बिहार।
लौरिया प्रखंड के अंतर्गत सभी पंचायत में पशु टीकाकरण का कार्यक्रम का चल रहा है। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा गोबरौरा पंचायत में एच् एस एवं बीसी का टीकाकरण कराया गया तथा इस बीमारी के बारे में सभी पशुपालकों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, इस बीमारी में पशुओं को गलघोटवा एवं लंगड़ा बुखार हो जाता है जिसका बचाव के लिए ये टीका लगवाना अनिवार्य है तथा ये निशुल्क है। जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री ललन कुमार ने बताया कि इस टीकाकरण अभियान में प्रत्येक पंचायत में जीविका द्वारा कार्यरत पशुसखियों द्वारा भी निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है एवं इसके अतिरिक्त न्यूनतम शुल्क पर बकरियों को कीटनाशक दवा भी पिलाया जा रहा है।

0 Response to "जीविका पशुसखियों तथा पशु पालन विभाग द्वारा निःशुल्क टिकाकरण अभियान की शुरुआत।"
एक टिप्पणी भेजें