लौरिया रेफरल अस्पताल में परिवार नियोजन पखवाड़ा दिवस मनाया गया।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।
लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर
परिवार नियोजन पखवाड़ा दिवस मनाया गया। जिसमें स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार के साथ लौरिया प्रखंड में कार्यरत सरकारी चिकित्सक डॉ जितेंद्र काजी, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम आदि उपस्थित रही। सबसे पहले स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर परिवार नियोजन पखवाड़ा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार ने कहा कि देश की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आज देश की आबादी एक अरब चालीस करोड़ से अधिक हो गया है। इसे सभी को मिलकर नियंत्रण करना होगा। इसके लिए सभी लोगों को जागरूक होकर जनसंख्या को कैसे नियंत्रित किया जाए पर विचार करना होगा। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के कई कारगर उपाय है। नियंत्रित करने के कई संसाधन हैं, उसे अपनाकर जनसंख्या को पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है, जैसे पुरुषों में जेएसभी द्वारा नसबंदी परिवार नियोजन, महिलाओं को कॉपर टी आदि से जनसंख्या नियंत्रित किया जा सकता है और इसके कोई साईड इफेक्ट भी नहीं है। डॉ जितेन्द्र काजी ने बताया कि केवल जागरूक कर ही जनसंख्या स्थिरीकरण पर काबू पाया जा सकता है। मौके पर बृजेश तिवारी, अमित कुमार,अवधेश सिंह,प्रीतम कुमारी,बृजमाला कुमारी,रामाशीष पासवान,शशि मिश्रा,सुनीता कुमारी, रिचा कुमारी, सोनी कुमारी, रश्मि कुमारी सहित दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
0 Response to "लौरिया रेफरल अस्पताल में परिवार नियोजन पखवाड़ा दिवस मनाया गया।"
एक टिप्पणी भेजें