-->
पब्लिक इंटर कॉलेज सम्पूर्णानगर 12वीं की छात्रा पूजा यादव(NCC) बनी एक दिन के लिए थाना प्रभारी जानी थाने की कार्य प्रणाली

पब्लिक इंटर कॉलेज सम्पूर्णानगर 12वीं की छात्रा पूजा यादव(NCC) बनी एक दिन के लिए थाना प्रभारी जानी थाने की कार्य प्रणाली




लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के अंतर्गत सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक खीरी, संकल्प शर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में आज दिनांक 09.10.2025 को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद लखीमपुर खीरी की पब्लिक इण्टर कालेज , सम्पूर्णानगर की कक्षा 12वीं की छात्रा पूजा यादव(NCC) को एक दिवसीय थाना प्रभारी सम्पूर्णानगर बनाया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एव बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार करना तथा समाज में महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करना रहा। छात्राओं ने थाना परिसर का भ्रमण कर महिला शक्ति केन्द्र एवं महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण किया व थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। एक दिवसीय थाना प्रभारी के रूप में छात्रा पूजा यादाव ने नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए तथा बालिकाओं एवं महिलाओ से आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय प्रतिनिधि एवं क्षेत्र की महिलाओ को शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न सेवाओं की भी जानकारी दी गई। इन सेवाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।

UPN TV से मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

0 Response to "पब्लिक इंटर कॉलेज सम्पूर्णानगर 12वीं की छात्रा पूजा यादव(NCC) बनी एक दिन के लिए थाना प्रभारी जानी थाने की कार्य प्रणाली"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article