जान से मारने व डराने धमकाने वाले व्यक्ति को भेजा जेल
रविवार, 24 मई 2026
Comment
एटा जिले थाना मारहराक्षेत्र के गांव धरपसी में एक महिला से अभद्रता और डराने, धमकाने के आरोपित को रविवार को पुलिस ने जेल भेजा है।
एटा जिले के थाना मारहरा के ग्राम धरपसी निवासी मीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विगत 19 मई की सुबह गांव के ही राजवीर पुत्र बाबूराम, सुनीता देवी पत्नी राजवीर और पुत्र नितिन व निगम ने उनके खाली प्लाट में अपने पशु बांध दिए थे और कूड़ा करकट डाल दिया था। उनके द्वारा मना किया गया तो वह झगड़े पर उतारू हो गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर वह लोग लाठी- डंडे और तलवार निकाल लाये और जान से मारने की धमकी देने लगे। और महिला ने आरोपितों से अपनी जान मान को खतरा बताया है। वहीं घटना पर संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष केके लोधी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित राजवीर को जेल भेज दिया गया है।
0 Response to "जान से मारने व डराने धमकाने वाले व्यक्ति को भेजा जेल"
एक टिप्पणी भेजें