ह्रदयगति रुक जाने से व्यापारी नेता के पुत्र का निधन
मारहरा: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र विशाल का शनिवार की सुबह लगभग साढ़े छः बजे अचानक ह्रदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। मुहल्ला ब्रह्मनपुरी स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर को पीएसी रोड के गांव मेंहनी के समीप निजी खेत पर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, चेयरमेन प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह, डा. शिवकुमार भारद्वाज, डा. दिनेश सक्सेना, डा. सुबोध सक्सेना, राहुल भारद्वाज, अक्षत राठी, सचिन्द्र शर्मा, प्रेमचंद्र साहू, टीटू गुप्ता, गौरव गुप्ता, विनोद गुप्ता, जयहिंद गुप्ता, हसनेन चौधरी, भारत भारद्वाज, गौरव गुप्ता, हितेंद्र गुप्ता, सुबोध गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0 Response to "ह्रदयगति रुक जाने से व्यापारी नेता के पुत्र का निधन"
एक टिप्पणी भेजें