बात बात में युवक ने चाकू मारकर की हत्या ।
--------------------
एएसपी सहित अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच कर ली जानकारी ।----------------------
बरहज-देवरिया - रविवार की रात लगभग 10 बजे भलुअनी थाना क्षेत्र के बाबू बभनी में रविवार की रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंच जानकारी ली। देर रात तक आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी।
गांव के बाप-बेटे आपस में ही लड़ रहे थे। बेटे के हाथ में चाकू देख कर बाप किसी के घर में छुप गया। इसके बाद बेटा चाकू लेकर अपने पिता की तलाश में घूमने लगा। इस बीच गांव के महबूब आलम पुत्र रइस के दरवाजे पर वह पहुंच गया और अपने पिता के बारे में पूछने लगा। जिस पर महबूब ने अपने घर में न होने की बात कही। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर महबूब से आरोपित कहासुनी करने लगा और देखते ही देखते आरोपित युवक ने महबूब के सीने में चाकू मार दिया। जिससे महबूब लहूलुहान होकर गिर गया । इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस महबूब को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर दो समुदाय का मामला होने के चलते तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस गांव पहुंच गई। एएसपी डा.भीम कुमार गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया। जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य।
0 Response to "बात बात में युवक ने चाकू मारकर की हत्या । "
एक टिप्पणी भेजें