-->
नगर पालिका अध्यक्ष के रेफरल कोड से बने भाजपा का सदस्य अन्यथा वेतन हो जायेगा बाधित ।

नगर पालिका अध्यक्ष के रेफरल कोड से बने भाजपा का सदस्य अन्यथा वेतन हो जायेगा बाधित ।

 


-------------------- 

वेतन बाधित करने की धमकी दे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नपाध्यक्ष के रेफरल कोड से जुड़ भाजपा का सदस्य बनने को चेताया ।        

बरहज, देवरिया। कर्मचारी ग्रुप नगर पालिका बरहज के नाम से संचालित 

व्हाट्सएप ग्रुप में नगर पालिका कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनने, अन्यथा वेतन बाधित कर दिये जाने की चेतावनी भरा पोस्ट तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है I नगर पालिका के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अध्यक्ष महोदया जी के रेफरल कोड से जोड़ने का कष्ट करें। अन्यथा आपकी वेतन बाधित हो सकती है, इस की सारी जिम्मेदारी स्वयं आपकी होगी, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आज्ञा से- अध्यक्ष महोदया नगर पालिका परिषद गौरा बरहज I इस व्हाट्सएप ग्रुप के पोस्ट की स्क्रीन शॉट सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल होने से बरहज नगर का राजीनीतिक तापमान गर्म है, तरह-तरह के कमेंट्स किये जा रहे है I 

उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 19956 में स्पष्ट कहा गया है कोई सरकारी कर्मचारी किसी राजनैतिक दल का, या किसी ऐसी संस्था का, जो राजनीती में हिस्सा 

लेती है, सदस्य न होगा और न उससे सम्बन्ध रखेगा I। UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया, जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य

0 Response to "नगर पालिका अध्यक्ष के रेफरल कोड से बने भाजपा का सदस्य अन्यथा वेतन हो जायेगा बाधित ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article