जिले के पुलिस कप्तान डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट की विवेचना हेतु चेक लिस्ट के अनुसार दिया गया प्रशिक्षण
प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन्स स्थित संई कॉम्प्लेक्स सभागार में गैंगस्टर एक्ट
से संबंधित विवेचना विषयक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।
-पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार उपरोक्त गैंगस्टर एक्ट की विवेचना विषयक
प्रशिक्षण को दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, पेशी कार्यालय के
अधि/कर्मचारीगण तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं प्रत्येक थाने से विवेचकगण उपस्थित रहें ।
-अभियोजन अधिकारी प्रतापगढ़ व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) दुर्गेश सिंह के
साथ उपस्थित सभी राजपत्रित अधिकारी व समस्त प्रभारी निरीक्षक/
विवेचकों को गैंगस्टर एक्ट की विवेचना को सम्पादित करने/गुणवत्तापूर्ण
निस्तारण किये जाने के संबंध में निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
पवन कुमार पांडे जिला ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़

0 Response to "जिले के पुलिस कप्तान डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट की विवेचना हेतु चेक लिस्ट के अनुसार दिया गया प्रशिक्षण"
एक टिप्पणी भेजें