प्रथम शिक्षा मंत्री का विद्यालय में मनाया गया जयंती
निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार / प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में सोमवार को भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना आजाद के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के वरीय शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा ने कहा कि मौलाना आजाद एक प्रसिद्ध कवि, लेखक, पत्रकार, और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने। 1992 में उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक जितेन्द्र ठाकुर ने मौलाना आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में अहम भूमिका निभाने की बात कही। मौके पर मिथिलेश कुमार, मोहम्मद दानिश अहमद सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
0 Response to "प्रथम शिक्षा मंत्री का विद्यालय में मनाया गया जयंती"
एक टिप्पणी भेजें