-->
पलिया पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को किया गिरफ्तार।

पलिया पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को किया गिरफ्तार।


संवाददाता प्रियंका की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान पलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्त सुरेश कुमार मौर्य पुत्र रामावतार निवासी छेदनी पुरवा थाना पलिया व अनमोल गुप्ता पुत्र लल्लन गुप्ता निवासी मोहल्ला बाजार प्रथम कस्बा पलिया को नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों के कब्जे से 57.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। वही तस्करी में प्रयुक्त वाहन यूपी 31 बीएफ 2224 को सीज कर दिया गया तथा पकड़े गए अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

0 Response to "पलिया पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को किया गिरफ्तार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article