सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बरहज में 50 प्रार्थना पत्र में 3 का हुआ निस्तारण
बरहज देवरिया - शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस मुख्य राजस्व अधिकारी बीके. सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग के 20 , पुलिस विभाग 19 , विकास विभाग 2 , अन्य विभाग के 9 रहे। 50 प्रार्थना पत्र में 3 का ही हुआ निस्तारण, शेष 47 प्रार्थना पत्र अगली सुनवाई के लिए । जानकारी के लिए बता दें की अगले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बरहज में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 151 प्रार्थना पत्र में 27 का निस्तारण हुआ और 124 शेष रह गये । दो सप्ताह में दोनो मिलाकर 171 हो गये । अब आगे की जानकारी का क्या पता कि निस्तारण कितने हो गये और कितने रह गये । जब समस्या का समाधान जिम्मेदारी पुर्ण न होगा तो समस्या और बढ़ती जायेगी और समस्याओं में घीरी जनता ऐसे गोल पृथ्वी की तरह घुमाते रहेंगे । समाधान दिवस पर तहसीलदार अरूण कुमार,नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य,नायब तहसीलदार अविराल वर्मा , क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी, सुषमा आंगन वाड़ी बरहज ब्लाक एवं अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया जिला ब्यूरो चीफ गजानन्द मौर्य

0 Response to "सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बरहज में 50 प्रार्थना पत्र में 3 का हुआ निस्तारण"
एक टिप्पणी भेजें