लौरिया प्रखण्ड के क्षेत्रो में बारिश की हल्की फुहार से धान की रोपाई कि बातचीत शुरू हो गई किसानो में
शनिवार, 24 जून 2023
Comment
त्रिलोचन शरण मिश्रा संपादक बिहार
लौरिया प्रखंड अंतर्गत लगभग सभी कृषि प्रधान क्षेत्रों में बारिश की हल्की फुहार पड़ते ही सूखे पड़े खेतों में रौनक नजर आने लगी वहीं दूसरी तरफ खेतों की जुताई और धान की रोपाई की तैयारी शुरू हो गई है बताते चलें कि लौरिया प्रखंड के सभी गाँव में बारिश की हल्की फुहार पडते ही किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है वही धान की फसल का पौधरोपण भी जगह-जगह शुरू हो गया है किसान बादल की तरफ देख अपने खेतों में नलकूपों के द्वारा जलभराव करके रोपनी का कार्य शुरू करने कि बात चला रहे हैं और इस आशा उम्मीद में के अब आसमान में बादल छाने लगे हैं झुमके बारिश होगी और धान की फसल को काफी लाभ पहुंचेगा। दूसरी तरफ कड़ाके की धूप लू चलने से भी राहत मिली है। जबकि अभी मौसम में उमस बाकी है
0 Response to "लौरिया प्रखण्ड के क्षेत्रो में बारिश की हल्की फुहार से धान की रोपाई कि बातचीत शुरू हो गई किसानो में "
एक टिप्पणी भेजें