लालबकेया नदी का घटा जलस्तर, गंडक और बूढ़ी गंडक का पानी कैचमेंट एरिया में, बाढ़ का खतरा नहीं
मोतिहारी
जिले में बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन पानी के लिए अभी भी खेत तरस रहे हैं। खेत में दरार पड़ने लगे हैं। जबकि नेपाल में हो रही बारिश से पूर्वी चंपारण होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गुरुवार की दोपहर लालबकेया नदी में उफान आ गया था। नदी डेंजर लेवल को पार कर बहने लगी थी जिससे आसपास के लोग बाढ़ की आशंका से सहम गए थे।
हालांकि गुरुवार की रात से जलस्तर कंट्रोल में आ गया। गुरुवार की दोपहर लालबकेया नदी का जलस्तर 71.20 मीटर था। जबकि रात 10 बजे 71 मीटर पर जबकि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बजे 70.30 मीटर पर जलस्तर था जो डेंजर लेवल से नीचे है। बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर गुरुवार की रात 10 बजे 57.03 मीटर पर था। दो घंटे बाद जलस्तर घटने लगा। लेकिन शुक्रवार की सुबह से पुन: जलस्तर बढ़ा। दोपहर 12 बजे जलस्तर बढ़कर 57.03 मीटर पर पहुंचा। हालांकि, बूढ़ी गंडक नदी अभी खतरे के निशान से पांच मीटर नीचे बह रही है। गंडक नदी का जलस्तर गुरूवार की रात 10 बजे 65.67 मीटर पर था। जो शुक्रवार की दोपहर 65.70 मीटर पर पहुंच गया। वाल्मीकिनगर से गंडक नदी में दोपहर 12 बजे 67,100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर नदी के कैचमेंट एरिया में है। हालांकि, पानी बढ़ने से बाढ़ आ सकता है। इस स्थिति में दुलमा, सवंगिया, भेलवा, गरहिया पंचायत को प्रभावित करता है। दुलमा के ग्रामीण हरि किशोर प्रसाद, जगदीश प्रसाद, अमरजीत यादव, सुभाष यादव ने बताया कि अभी नदी के जलस्तर में आधा फिट सामान्य बढ़ोतरी है। बाढ़ के समय में मनपुरवा, कसवा, जितौरा के निकट बांध के टूटने का खतरा रहता है। भेलवा पंचायत का सबली पूरी तरह से प्रभावित रहता है। सवंगिया पंचायत के मुखिया रजिया देवी ने बताया कि वार्ड 13 के पास नदी किनारे बांध की स्थिति खराब है।
*बंजरिया :* बूढ़ी गंडक नदी अभी शांत, पेटी में पानी प्रखंड से होकर निकलने वाली बूढ़ी गंडक नदी अभी शांत है। क्योकि, पानी नदी की पेटी में है। हालांकि, नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कपरसंडी, मोखलिशपुर, जटवा व खैरी के लोग पिछले वर्ष से कटावरोधी कार्य करने की मांग कर रहे है। खैरी के लोगों ने कार्य नहीं करने पर प्रदर्शन भी किया था।
*चिरैया :* बूढ़ी गंडक बढ़ा जलस्तर, खतरा नहीं है बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अभी बढ़ा है। हालांकि, बाढ़ का खतरा अभी नहीं है। बारिश नहीं होने से खेत में लगे धान सुख रहे हैं। नेपाली छोटी नदियों का पानी बूढ़ी गंडक में आने से फिलहाल नदी का जलस्तर बढ़ा है। गोढिया गाव के पास नदी बांध से महज दस मीटर दूरी पर है।
0 Response to "लालबकेया नदी का घटा जलस्तर, गंडक और बूढ़ी गंडक का पानी कैचमेंट एरिया में, बाढ़ का खतरा नहीं "
एक टिप्पणी भेजें