-->
कटनी के रंगनाथ थाना में हुई शराबियो पर कार्यवाही सर्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही

कटनी के रंगनाथ थाना में हुई शराबियो पर कार्यवाही सर्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही

 





कटनी। रंगनाथ थाना अन्तर्गत पुलिस स्टाफ के द्वारा रविवार देर शाम थाना क्षेत्र में भ्रमण कर सार्वजनिक

जगह पर बैठकर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ करवाई की गई। थाना प्रभारी रंगनाथ नगर नवीन नामदेव ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में होने वाली अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों में शराब का सेवन करने वाले आरोपियों के खिलाफ धारा 36 b आबकारी एक्ट एवं 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, तथा आवारा तत्वों को नुक्कड़, चौराहा से खदेड़ते हुए आवश्यक समझाइश दी गई। रंगनाथ पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही के कारण क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित रही। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव, उप निरीक्षक दिनेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक यज्ञ नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक सुशील प्रजापति, प्रधान आरक्षक सतीश तिवारी एवं थाना रंगनाथ नगर स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

0 Response to "कटनी के रंगनाथ थाना में हुई शराबियो पर कार्यवाही सर्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article