युवा जनक्रांति पार्टी बरेली के जिलाध्यक्ष मुस्तकीम रज़ा ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का दिया मूल मंत्र
मंगलवार, 29 अगस्त 2023
Comment
संवाददाता - इमरान खान ब्यूरो चीफ पीलीभीत
युवा जनक्रांति पार्टी बरेली के जिलाध्यक्ष मुस्तकीम रज़ा ने बरेली शहर स्थित गांधी उद्यान में जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का मूल मंत्र दिया। यह जिला पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक थी। इस लिहाज से भी इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। जिला कार्यकाणी की पहली बैठक होने के नाते सभी पदाधिकारियों का परिचय हुआ।
मुस्तकीम
रज़ा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन है। इस भाव को लेकर चलना चाहिए। कार्यकर्ताओं में जब यह भाव पैदा होगा। तभी संगठन मजबूत होगा और एक सशक्त समाज का निर्माण होगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा। एक-एक कार्यकर्ता की समाज में पूर्ण रूप से भागीदारी होनी चाहिए।
बैठक में जिलाध्यक्ष मुस्तकीम रज़ा ने एडवोकेट असद इदरीसी जिला प्रवक्ता , जिला उपाध्यक्ष मुख्तयार रज़ा, जिला मीडिया प्रभारी फिरोज़ अहमद एवं जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अरवाज़ अली को उनके पद देकर सम्मानित भी किया

0 Response to "युवा जनक्रांति पार्टी बरेली के जिलाध्यक्ष मुस्तकीम रज़ा ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का दिया मूल मंत्र"
एक टिप्पणी भेजें