-->
रक्सौल राजद कमिटी का किया गया विस्तार, हुआ स्वागत

रक्सौल राजद कमिटी का किया गया विस्तार, हुआ स्वागत

 



निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल / रक्सौल राजद का विस्तार किया गया है, जिसमें सुमित सिंह को संगठन प्रभारी बनाया गया, साथ ही मोहित कुमार को संगठन का महासचिव बनाया गया, श्रीराम कुमार को संगठन सचिव मनोनयन किया गया। उक्त मनोनयन राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव के द्वारा किया गया है। इस अवसर पर महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने अपने आवास पर माला पहनकर सभी का स्वागत एवं सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इनके पदाधिकारी बनने पर राजद को काफी मजबूती मिलेगा। उन्होंने बताया कि रक्सौल में हर सप्ताह में युवाओं को राजद से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री युवाओं के आइकॉन बन गए हैं। उनका नेतृत्व युवाओं को बहुत प्रभावित कर रहा है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव को उन्होंने गरीबों के मसीहा एवं जन-जन का नेता बताया। मौके पर किसान सेल के जिलाध्यक्ष राजदेव यादव, महासचिव राजेश शाह, राजद के महामंत्री सुमित दास, राजा नेता उमेश प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, सुभाष यादव, कुणाल राय, कन्हैया महतो एवं मुमताज खान आदि लोग उपस्थित थे।

0 Response to "रक्सौल राजद कमिटी का किया गया विस्तार, हुआ स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article