23-24 दिसम्बर को होगा राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता
बुधवार, 13 दिसंबर 2023
Comment
बस्ती। जनपद के प्रतिष्ठित संस्थान राजन इंटरनेशनल एकेडमी पचपेडिया में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 23 दिसंबर से किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता के भव्य समारोह को लेकर एमडी राकेश चतुर्वेदी एवं प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के निर्देशन एव कार्यकारी निदेहक संजीव पाण्डेय के संयोजन में 23 -24 दिसंबर को होना सुनिश्चित हुआ है।एकेडमी के एमडी व पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान खिलाड़ी छात्रों के लिए हर संसाधन मुहैया कराएगा जिससे उन्हें मंजिल पाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। इससे आपसी भाईचारा और मेल मिलाप भी बढ़ता है। छात्रों का भविष्य संवारने में पढ़ाई के साथ ही खेल का भी महत्वपूर्ण योगदान है
ब्यूरो चीफ मोहम्मद टीपू
उत्तर प्रदेश डिजिटल न्यूज़
बस्ती

0 Response to "23-24 दिसम्बर को होगा राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता"
एक टिप्पणी भेजें