3री स्व गन्नी सिंह एवं स् सत्यनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टुरनामेंट के फाइनल मुकाबला खेला गया।
लौरिया, आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
लौरिया कटैया हाई स्कूल के प्रागण में 3री स्व गन्नी सिंह एवं स् सत्यनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टुरनामेंट के फाइनल मुकाबला मैनाटांड एवं बिरती एलेवन के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि बीडीओ आदित्य दीक्षित उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि लड्डू सिंह वार्ड पार्षद सैयद तनवीर हैदर प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी अभिषेक सिंह एवं भोला सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीम को मेडल कप एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
टुरनामेंट में संबंधित करते मुख्य अतिथि बीडीओ आदित्य दीक्षित ने कहा की क्रिकेट लोकप्रिय खेल है और खेल में बढ़िया प्रदर्शन हेतु खिलाड़ी जीतोड़ मेहनत करते हैं। टुरनामेंट के आयोजन से खिलाडीयो को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
वहीं प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा की क्रिकेट एकता एवं टीम भावना से खेलने हेतु राह दिखाता है।साथ ही खेल खाई पाट देता है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
आज के फाइनल मैच में मैनाटांड की टीम ने बीरती एलेवन की टीम को सतर रन से रौद कर खिताब पर किया कब्जा।
आज के मैच में टास जीतकर मैनाटांड की टीम ने निर्धारित बीस ओभर में 204रन बनाए थे।
जबाब में बिरती की टीम 134रन पंद्रह ओभर में आल आउट हो गए।
मैच में मैनाटांड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
टुरनामेंट के सफल आयोजन में विकास सिंह बलवीर सिंह कुश सिंह रिंकु सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
मैच के एम्पायर विकास सिंह एवं विवेक रहे।जबकि कमेंट्री विजय यादव एवं साहिल राजा ने की।
वहीं मौके पर मनु कुमार शशिकांत शर्मा मो अतिउललाह विजय यादव सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


0 Response to "3री स्व गन्नी सिंह एवं स् सत्यनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टुरनामेंट के फाइनल मुकाबला खेला गया।"
एक टिप्पणी भेजें