सतपुर सोहरिया पंचायत के पंचायत भवन परिसर में डबल्यू टी आई द्वारा चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/बिहार।
डब्ल्यू टी आई की ओर से मंगलवार को वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के सतपुर सोहरिया पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में ईको विकास समिति संतपुर तथा दरूआबारी के सहयोग से जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डबल्यू टी आई के क्षेत्राधिकारी पावेल घोष ने किया। इस मौके पर संतपुर सोहरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो, सरपंच कृष्णामोहन महतो, ईडीसी अध्यक्ष अनिरुद्ध सोखइत, वीरेंद्र प्रसाद, रामधनी गुरु, प्रभु नाथ काजी, रामाज्ञा गिरी, जगन्नाथ काजी,वन कर्मी समेत दर्जनों की संख्या में गांव वासी मौजूद रहे। इस बाबत डबल्यू टीआई के क्षेत्राधिकारी पावेल घोष ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में थारू संस्कृति के प्रसिद्ध झम्टा नृत्य के माध्यम से वन पर्यावरण तथा बाघ के अलावा शाकाहारी जीव जंतुओं के संरक्षण हेतु जन सहभागिता के बारे में बताया गया। इसके अलावा मानव वन्य जीव संघर्ष रोकने और वन्य जीव के प्रति हो रहे अपराध को रोकने हेतु जन जागरूकता के उद्देश्य से डॉक्यूमेंट्री दिखायी गया। साथ ही लोगों को पर्यावरण नुकसान से मानव जाति पर आने वाले संकट के बारे में भी बताया गया। साथ ही लोगों को जागरुक करते हुए पर्यावरण सुरक्षा में वन प्रशासन का सहयोग करने का अपील किया गया।



0 Response to "सतपुर सोहरिया पंचायत के पंचायत भवन परिसर में डबल्यू टी आई द्वारा चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम "
एक टिप्पणी भेजें