नये वर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर।
वाल्मीकि नगर/कृष्णा कुमार/ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
नये साल के अवसर पर वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर पिकनिक मनाने वालों एवं शराबियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। गंडक बराज, लव-कुश घाट, बेलवा घाट, कालीघाट, सहित गंडक बराज से अतिथि भवन जाने वाली मुख्य मार्ग के किनारे वर्षों से पिकनिक मनाने वालों की भीड़ लगी रहती है।
वाल्मीकि नगर थाने के इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि शराब का सेवन करने के साथ - साथ अश्लील गाना बजाने वाला हुडदंग करने वालों पर भी प्रशासन उनलोगो पर कड़ी नजर रखेगी।उन्होंने बताया कि पिकनिक पर नजर रखने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। जो सादे लिबास में रहकर पिकनिक मनाने वाले लोगों पर नजर रखेंगी। बॉर्डर क्षेत्र में जगह - जगह पुलिस टीम लगाकर शराब को लेकर जांच कर रही है। तथा शराब पीने वाले लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

0 Response to "नये वर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर।"
एक टिप्पणी भेजें