-->
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या शव छिपाया पांच लोगों पर प्रथमिकी दर्ज।

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या शव छिपाया पांच लोगों पर प्रथमिकी दर्ज।

 


ब्यूरो चीफ,पश्चिमी चंपारण,बिहार।




योगापट्टी के नवलपुर थाना क्षेत्र के ढ़ढ़वा पंचायत के पिपरपाती गांव में दहेज लोभीयो ससुराल वालो ने विवाहिता की हत्या कर शव को छिपा कर फरार हो जाने की घटना को अंजाम दिया है। ईस बावत मृतका के पिता नरकटियागंज के जयप्रकाशनगर वार्ड 12 गांव निवासी राजेंद्र शर्मा ने नवलपुर थाने में आवेदन देकर दामाद रामानंद शर्मा, भसुर पिन्टु शर्मा देवर पप्पू शर्मा,सांस समपाती देवी, ससुर विरेन्द्र शर्मा सहित दो अज्ञात पर नवलपुर थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया है । दिए आवेदन में उन्होंने बताया है। की मेरी लड़की 22 वर्षीय नेहा कुमारी की शादी सात माह पूर्व हिंदू रीति रिवाज के अनुसार नवलपुर थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी विरेन्द्र शर्मा के पुत्र रामानन्द शर्मा से हुआ था।मेरी पुत्री के साथ उसके ससुराल वाले आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते व उसके साथ मारपीट करते थे। दहेज में रूपये की मांग किया करते थे। परिवार के सभी लोग मिलकर उसकी गला दबा कर हत्या कर साक्ष छिपाने के लिए मृतक की लाश को कहीं छिपा दिया गया है नवलपुर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट के ने बताया की छापेमारी की जा रही है वही इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।आगे उन्होंने बताया कि मृतिका के पति,सास ससुर भसुर सहित पांच लोगों को नामजद बनाया गया है।

0 Response to "दहेज के लिए विवाहिता की हत्या शव छिपाया पांच लोगों पर प्रथमिकी दर्ज। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article