सड़क दुर्घटना में नवलपुर पंचायत के एक व्यक्ती की गोपालगंज में मौत।
परिजनो में मचा चिख पुकार
आशीष, जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण बिहार।
पश्चिम चम्पारण जिला के नवलपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी एक व्यक्ती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी संतोष राम ने बताया की मृतक युवक गोपालगंज में ट्रक चालक का काम करता है। जानकारी के अनुसार मेघा यादव के 21 वर्षीय पुत्र गाया यादव ट्रक रोक कर पिछे देखने गया तबी पीछे आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण के सहयोग से इलाज के लिए गोपालगंज अस्पताल में ले जाया गया जाहा चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। सुत्रो में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने ठोकर मार कर भाग रहे ट्रक को जब्त कर चालक को धर दवोचा है।ईधर आज मंगलवार के दिन योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर के वार्ड नंबर छ: में शव पहुचते ही कोहराम मच गया परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल। है।

0 Response to "सड़क दुर्घटना में नवलपुर पंचायत के एक व्यक्ती की गोपालगंज में मौत।"
एक टिप्पणी भेजें