-->
ग्राम पंचायत वार्ड पंच ने लगाया सरपंच पति के ऊपर अवैध खनन कर मुरम विक्रय का आरोप

ग्राम पंचायत वार्ड पंच ने लगाया सरपंच पति के ऊपर अवैध खनन कर मुरम विक्रय का आरोप


*सिहोरा एसडीएम को लिखित शिकायत देते हुए सरपंच पति एवं रोड ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही करने की, की मांग*





*खबर मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से* जबलपुर के मझौली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रोसरा के नया गांव में अवैध रूप से खनन कर सरपंच सपना पटेल के पति दुर्गेश पटेल द्वारा मुरम का अवैध खनन कर विक्रय रोड ठेकेदार को किया जा रहा है जो रोड ठेकेदार द्वारा क्रेन जेसीबी मशीन लगाकर हाईवे से उपयोग पर लिया जा रहा है जिसका विरोध करते हुए ग्राम पंचायत के लोगों ने सिहोरा एसडीएम धीरेंद्र सिंह को लिखित शिकायत देते हुए सरपंच पति और रोड ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही की मांग की है यह अवैध खनन कर मुरम का विक्रय काफी दिनों से चल रहा है जो राजस्व की शासकीय जमीन पर अत्यधिक खनन कर खदान रोड ठेकेदार द्वारा बना दिया गया है शिकायतकर्ताओं में से वार्ड पंच सौरभ मिश्रा ने बताया कि जिस जमीन से सरपंच पति अवैध मुरम का विक्रय कर रहा है उस जमीन पर जनपद पंचायत द्वारा 16 लख रुपए का तालाब निर्माण स्वीकृत हो चुका है और उसी जगह पर सरपंच पति की सहमति से अवैध मुरम की खुदाई करवाई जा रही है अब देखना यह होगा कि एसडीम महोदय द्वारा सरपंच पति और रोड ठेकेदार के ऊपर क्या कार्यवाही की जा रही फिलहाल सिहोरा एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने शिकायतकर्ता को जांच कर कार्यवाही करने के का अवसासन दिया है,

0 Response to "ग्राम पंचायत वार्ड पंच ने लगाया सरपंच पति के ऊपर अवैध खनन कर मुरम विक्रय का आरोप"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article