मझौलिया चीनी मिल के केन मैनेजर जयप्रकाश त्रिपाठी की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा 09 जनवरी को धरना देगा– सुनील कुमार राव
मझौलिया 06 जनवरी। मझौलिया चीनी मिल मालिकों द्वारा गन्ना घटतौली करने, घटतौली का विरोध करने वाले किसानों पर फर्जी मुकदमा करने, घटतौली के जिम्मेदार मिल के सी ई ओ राजेश शारदा, केन मैनेजर जय प्रकाश त्रिपाठी को गिरफ्तार करने, किसानों पर हुए मुकदमा वापस लेने,सभी प्रभेदो का गन्ना चालान सामान्य रूप से जारी करने और गन्ना मूल्य 400/- करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा 09 जनवरी को जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना देगा।
उक्त बातें बिहार राज्य गन्ना उत्पादक किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने नानुसती चौक पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 09 जनवरी को जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष नेसार अहमद ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान सभा के ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि किसान तेरह माह दिल्ली को घेरकर मोदी सरकार को झुकने के लिए मजबूर किये है । ऐसे में मझौलिया चीनी मिल मालिक की क्या हैसियत है। किसान सभा के चांदसी यादव ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसान अपने एकता और संघर्ष के बदौलत चीनी मिल के खिलाफ आंदोलन करेंगे ।किसान नेता प्रभुराज राव ने कहा कि गन्ना मूल्य अब तक तय किए बिना किसानों को मजबूर कर चीनी मिल गन्ना ले रहा है।यह अन्याय है इसके खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में गन्ना उत्पादक किसान महासभा के रिखी साह, धर्म नाथ कुशवाहा, जवाहर प्रसाद। किसान सभा के अशोक मिश्र, सुबोध मुखिया, कृष्णनंदन सिंह,बाबु लाल चौरसिया, अशोक यादव,विन्देश्वरी साह, अफसर इमाम,दीपक सहनी,ईझार मियां आदि थे।
0 Response to "मझौलिया चीनी मिल के केन मैनेजर जयप्रकाश त्रिपाठी की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा 09 जनवरी को धरना देगा– सुनील कुमार राव"
एक टिप्पणी भेजें