बसतपुर स्कूल में कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित
निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/ प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर में शनिवार को वर्ग पांच के छात्र - छात्राओं के बीच कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कहानी अपने मन से किसी सच्ची घटना या अपने कल्पना के आधार पर अधिकतम पांच सौ शब्दों में लिखने के लिए निर्देशित किया गया। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के बच्चों को सम्बोधित करते हुए वरीय शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से आप में न केवल भाषा के सही स्वरूप के प्रति जागरूकता पैदा होगी, बल्कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन आपके लेखन कौशल और कल्पना कौशल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि यह लेखन प्रतियोगिता आपके शब्दावली के साथ साथ आपके लेखन प्रवाह को समृद्ध करेगा। विद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र ठाकुर एवं बी आर पी श्रीमती रेणु सिंहा ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए निधि कुमारी को प्रथम स्थान अन्नया कुमारी को द्वितीय स्थान तथा मौसीम अंसारी को तृतीय स्थान पर आने की घोषणा की। इन तीनों छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

0 Response to "बसतपुर स्कूल में कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें