-->
बगहा एसडीएम एवं नप ईओ ने  किया कम्बल वितरण।

बगहा एसडीएम एवं नप ईओ ने किया कम्बल वितरण।

 




पुनीत कुमार पांडे

जिला क्राइम ब्यूरो पश्चिमी चम्पारण बिहार।


बगहा पिछले दिनों से हो रही लगातार तापमान गिरावट से ठंड आई है | कोहरा छाया हुआ है ठंड की खुमारी क्षेत्र पर छाने लगी है।मौसम तो खुशगवार बना हुआ है।परंतु गरीबों के लिए यह सर्दी का मौसम कई मुश्कि

लें लेकर आया है। सर्दी में उन्हें राहत पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा कंबल

उपलब्ध कराया गया है। शनिवार को बगहा एसडीएम अनुपमा कुमारी व नप ईओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ देवेंद्र कुमार द्वारा गरीबों के बीच वितरण किया गया। जिसके तहत अनुमंडल कार्यालय, रतनमाला, मलपुरवा, मुशहर टोली एवम चखनी रजवटीया मे गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।वही एसडीएम ने बताया कि कंबल की गुणवत्ता भी काफी अच्छी है। गरीबों के बीच

कंबल वितरण होने से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

0 Response to "बगहा एसडीएम एवं नप ईओ ने किया कम्बल वितरण।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article