राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लिखे गए भजन
शनिवार, 6 जनवरी 2024
Comment
लौरिया प्रखंड क्षेत्र के गोनौली डुमरा पंचायत के गोनौली गांव निवासी भोजपुरी के प्रोफेसर बाबू साहब तिवारी के पुत्र गीतकार प्रफुल्ल तिवारी द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लिखे गए भजन 'राम लला घर आ गइलें' को भजन सम्राट कहे जाने वाले पद्मश्री अनुप जलोटा ने गाया है। चम्पारण के लाल की यह रचना उन्हें इतनी पसंद आई कि भजन सम्राट भोजपुरी में काम करने के लिए तैयार हो गए। चम्पारण के लाल की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है। यूट्यूब चैनल भोजपुरीट पर गाने के रिलीज होते ही लोगों ने जमकर अपना लिया है, लगातार रिल्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में छाया हुआ है। सिंगापुर में रहकर भोजपुरी पर काम कर रहे प्रोड्यूसर शैलेन्द्र द्विवेदी की कंपनी भोजपुरीट ने इस गाने को बनाया है, जिसके म्यूजिक कंपोजर सुधांशु पाण्डेय हैं। विडियो में आशुतोष उपाध्याय के निर्देशन में अनुप जलोटा के साथ सुप्रसिद्ध इन्फ्लूंसर विपुल मिश्रा तथा तनु उपाध्याय ने काम किया है।प्रफुल्ल के लिखे गीत 'पिया जी के मुस्की' ने गत वर्ष भोजपुरी फिल्मी गानों पर लगा लॉकडाउन तोड़ा था, यह लॉकडाउन के बाद हिट होने वाला पहला फ़िल्मी गाना था जिसके लिए भोजपुरी सिने अवार्ड्स में बेस्ट राइटर का अवार्ड भी मिला। फिलहाल उस गाने पर अक्रॉस यूट्यूब 200 मिलियन व्यूज हैं। राम लाला घरे आ ग़ईले अनुप जलोटा द्वारा गाया जाने वाला पहला भोजपुरी भजन है |
0 Response to "राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लिखे गए भजन"
एक टिप्पणी भेजें