-->
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर सूर्य मंदिर व परिसर हुआ जगमग

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर सूर्य मंदिर व परिसर हुआ जगमग

 



निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण /अलौकिक अतुलनीय साक्षात् पूर्णब्रह्म परमात्मा दयापूर्ण प्रेमयुक्त त्यागमय की प्रतिमूर्ति पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के पांच सौ वर्षों की कठिन तपस्या का प्रतिफल रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक साक्षात्कार जीवन में पहली बार नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश-विदेश के हजारों गणमान्य लोगों की उपस्थिति व प्रचंड विद्वान पंडित पुरोहितों के मंगलमय मंत्रोच्चारण से सम्पन्न हुआ। लोगों मे इतना उत्साह गांव गली बाजार शहर देश विदेश में देखने को मिला जिसका वर्णन करना भी कम पड़ जाए, उसी अमरत्व उत्सव के अवसर पर रक्सौल की धरोहर सूर्य मंदिर व परिसर में भी सूर्य मंदिर समिति एवं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322ई के तत्वावधान में भव्य साज-सज्जा, भजन-कीर्तन संध्या आरती के साथ अलौकिक ग्यारह हजार दीप प्रज्ज्वलित करते हुए महाप्रसाद भण्डारा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग पांच हजार श्रद्धालु धर्मावलंबियों एवं आम नागरिकों ने महाप्रसाद ग्रहण कर अपने मन को तृप्त किया और जय श्रीराम का जयघोष किया। जिसकी जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी बिमल सर्राफ ने कहा कि अद्भुत सूर्य मंदिर का नजारा देखने के लिए हजारों धर्मावलंबियों की अनवरत कतारें देर रात तक जारी रही। मौके पर विधायक सह सूर्य मंदिर समिति के पदेन अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा के साथ साथ लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सभी सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की गरिमामई उपस्थिति रही। वहीं रक्सौल के प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका काफी सकारात्मक एवं सराहनीय रही जिसका प्रतिफल महोत्सव से संबंधित सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। वहीं सूर्य मंदिर समिति के सचिव सह लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया के रामलला आयेंगे, दीप हम जलाएंगे नारे के साथ सुर्य मन्दिर समिति के कोषाध्यक्ष सह लायंस क्लब उपाध्यक्ष लायन गणेश धानोठिया, सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन ने स्थानीय नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग एवं योगदान से शीघ्र ही रक्सौल के धरोहर सूर्य मंदिर व परिसर का भी भव्य आकर्षक व दिव्य रूप से सौंदर्यीकरण करते हुए रक्सौल की गौरवशाली धरोहर की अमिट पहचान बनाने का सार्थक प्रयास होगा। अध्यक्ष चौरसिया ने सभी लायंस सदस्यों के कर्त्तव्यपरायणता व सक्रिय बहुमूल्य योगदान एवं सहभागिता से कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व धन्यवाद प्रकट किया गया। महाप्रसाद भंडारे के आयोजन की देखरेख में लायन नारायण की सराहनीय भूमिका रही।

0 Response to "मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर सूर्य मंदिर व परिसर हुआ जगमग"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article