-->
बालाजी मंदिर के पुजारी ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

बालाजी मंदिर के पुजारी ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप




हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना मौजा स्थित बालाजी मंदिर के पुजारी मिथिलेश चन्द्र ने मंदिर परिसर में रहने वाले राजेश व समय कुमार सहित अन्य लोगों पर गाली-गलौज, पत्थर मारकर खिड़की का शीशा तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुजारी ने राठ कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि 6 अगस्त को राजेश ने समय कुमार को भड़काकर मंदिर में भेजा, जहां उसके साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि इसके बाद उसके निवास पर पत्थर मारकर खिड़की का शीशा तोड़ दिया गया। पुजारी का कहना है कि उन्होंने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें लगातार गाली देने और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पुजारी ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा भविष्य में किसी अप्रिय घटना की स्थिति में आरोपियों को जिम्मेदार ठहराने की मांग की है। उन्होंने शिकायत में राजेश, समय कुमार और अन्य लोगों के नाम दर्ज कराए हैं।

UPN TV न्यूज़ संवाददाता गजराज सिंह की रिपोर्ट

0 Response to "बालाजी मंदिर के पुजारी ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article