इंडो नेपाल सीमा से सटे सुस्ता गांव में नेपाल आर्मी और ग्रामीण म्युनिसिपल प्रेसिडेंट टेकनारायन उपाध्याय बुधवार को पहुंचे
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
इंडो नेपाल सीमा से सटे सुस्ता गांव में नेपाल आर्मी और ग्रामीण म्युनिसिपल प्रेसिडेंट टेकनारायन उपाध्याय बुधवार को पहुंचे । आपको बता दें कि सुस्ता के ग्रामीणों द्वारा इनका स्वागत किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल आर्मी के कई बड़े अधिकारी समेत ग्रामीण म्युनिसिपल प्रेसिडेंट टेकनारायन उपाध्याय नेपाल के स्कूल के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। श्री उपाध्याय ने सरकारी स्कूल के लाइब्रेरी के लिए किताबें उपलब्ध कराई है। बतादें की विवादित सुस्ता गांव के विकास के लिए गांव विकास समिति का गठन किया गया है। जो निरंतर गांव विकास के लिए चहमुखी प्रयास कर रही है। यह क्षेत्र भारतीय क्षेत्र चकदहवा से लगा हुआ है।जो गंडक नदी के किनारे अत्यन्त पिछड़ा व दुर्गम क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।बतातें चलें कि भारतीय सीमा अंतर्गत चकदहवा इलाके में मूलभूत सुविधाओं और विकास की घोर कमी है। जबकि सौ मीटर की दूरी पर स्थित नेपाली क्षेत्र स्थित विवादित सुस्ता गांव में विकास की धारा बह रही है।
0 Response to "इंडो नेपाल सीमा से सटे सुस्ता गांव में नेपाल आर्मी और ग्रामीण म्युनिसिपल प्रेसिडेंट टेकनारायन उपाध्याय बुधवार को पहुंचे "
एक टिप्पणी भेजें