मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रेट लाइट योजना के तहत लगाए गए सोलर लाइट खराब होने से अंधेरा।
वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत संतपुर सहरिया पंचायत में लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइट खराब हो जाने के कारण सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं जल रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर संतपुर सहरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश महतो ने बताया कि यह सोलर स्ट्रीट लाइट एक वर्ष से लगे हुए हो गया। लेकिन यह पिछले दो माह से सोलर स्ट्रीट लाइट खराब हो गया है। इसकी सूचना हमारे द्वारा बीपीआरओ को दिया गया। जिस पर अभी तक किसी भी तरह का काम नहीं किया गया जिसके कारण पंचायत में लगे सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण अंधेरा ही अंधेरा रह रहा है ,उन्होंने आगे बताया कि अगर बीपीआरओ के द्वारा इसको संज्ञान में नहीं लिया जाएगा तो मैं वीडियो को आवेदन लिखित दूंगा जिससे खराब पड़े सोलर स्ट्रीट लाइट अच्छे ढंग से जल सके।

0 Response to "मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रेट लाइट योजना के तहत लगाए गए सोलर लाइट खराब होने से अंधेरा।"
एक टिप्पणी भेजें