लौरिया थाना परिसर में कैंप कोर्ट का आयोजन।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी, पश्चिमी चंपारण,बिहार।
एसडीएम सुर्य कुमार व थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के उपस्थिति में लगा कैंप कोर्ट।
लोकसभा चुनाव को लेकर लौरिया में विधि व्यवस्था संधारण व मतदान प्रक्रिया शांति पुर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है।
मतदाता को भय व प्रलोभन न दिया जाए ।तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे वैसे लोगों को चिन्हित कर कैंप कोर्ट में बांड भर उन्हें शांति कायम रखने का निर्देश दिया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सुर्य कुमार ने बताया की लोगों को बंधपत्र भरवाया गया।
वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया की कुल 504 लोगो पर निरोधात्मक कार्रवाई किया गया है।
वहीं क्षेत्र में असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर कारवाई की जा रही है
वहीं थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी व सशस्त्र बल के साथ नगर पंचायत क्षेत्र व प्रखंड क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

0 Response to "लौरिया थाना परिसर में कैंप कोर्ट का आयोजन।"
एक टिप्पणी भेजें