-->
गुरुवार को होली महापर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

गुरुवार को होली महापर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

 




लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

बैठक में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले होली के दिन हुड़दंगीयो पर नजर रखने की जरूरत है। ताकि कोई हुडदंगी होली महा पर्व पर किसी तरह का खलल पैदा नही करे। इस तरह का प्रयास हम सभी को मिलकर करने की जरूरत है। होली महा पर्व हुन्दुओ का महा पर्व है। यह पर्व भाईचार व प्यार का संदेश देता है। वर्षो के गीले शिकवे दूर कर आपस मे गले मिलकर भाईचारा व प्यार बांटते हैं। 

वही सीओ नीतेश ने बताया कि होली पर्व को शांति से मनाए। कहि भी किसी तरह का खलल पैदा करने वाले हुड़दंगियों की सूचना मील तो तुनन्त प्रशासन को सूचित करें।

इधर अंचल निरीक्षक सह शिकारपुर अंचल इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों से शांति व सद्भावना के साथ होली पर्व मनाने की अपील किया। वही प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने शांति कायम रखने व भाईचारा कायम रखने तथा एक-दूसरे से मिल कर रहने की बात कही।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। वही फूहड़ गाने बजाने वाले डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वही उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को अस्वस्त करते हुए कहा कि हमलोग अपने अपने क्षेत्र में शांति व सद्भावना के साथ होली पर्व मनाने में लिए तटस्थ है। मौके पर मुखिया मो जावेद मुखिया कन्हैया कुशवाहा मुखिया मेहमूल्ला अंसारी लड्डू सिंह संजय कुमार सुबोध कुमार पपलु सिंह संजय मलल अमर राम डॉ देवी लाल यादव बद्री यादव पप्पू मिश्रा लालबाबु राम सोनल कुमार चंद्रशेखर प्रसाद हरिवंश दुबे दीनानाथ ठाकुर मो बैदुललाह मनोज कुमार लालबाबू राम सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "गुरुवार को होली महापर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article