-->
यात्रियों के लिए बना यात्री प्रतीक्षालय  अब मवेशियों का खटाल बना।

यात्रियों के लिए बना यात्री प्रतीक्षालय अब मवेशियों का खटाल बना।

 



लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

लौरिया नगर पंचायत के लौरिया रामनगर मुख्य मार्ग बंगाली चौक के समीप बिहार सरकार द्वारा यात्रियों के लिए यात्री बस पड़ाव बना है। पकड़ने के लिए यात्री पड़ाव तो बना है। साफ सफाई के अभाव में यात्री बस पड़ाव जानवरो के लिए पशु शेड हो गया है। इस यात्री शेड का निर्माण वर्ष 2013 में माननीय विधायक विनय बिहारी सह कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा कराया गया था। जिसकी प्राक्कलन राशि तीन लाख पच्चास हजार पांच सौ तीन रुपया है। इधर यात्री बस पड़ाव के जगह को स्थानीय दबंगो द्वारा अतिक्रमण कर उसे अपने मवेशीयो के लिए उपयोग में किया जा रहा है। जिसके चलते यात्री बस या टैम्पू पकड़ने के लिए यात्री प्रतीक्षालय में नही बैठते। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है, की यात्री लौरिया से रामनगर, व लौरिया से नरकटियागंज जाने वाले सड़क के किनारे किसी दुकानदार के सामने यात्री सवारी गाड़ी का प्रतीक्षा करते हैं। आपको बताते चले कि लौरिया नगर पंचायत को भी अपने अस्तित्व में आए लगभग दो साल से ऊपर हो गया। लेकिन किसी भी पदाधिकारी को इस यात्री प्रतीक्षालय पर नजर नही जाता। वही इस सम्बंध में सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार मंटू मिश्रा सगीर अहमद मनोहर ठाकुर अंगुर आलम रीतेश कुमार शशिशेखर एवं शिवपुजन आदि ने कहा कि लौरिया नगर पंचायत में यात्री के लिए एक ही मात्र बस पड़ाव है, जो अभी अतिक्रमण का शिकार है बहुत जल्द सम्बंधित अधिकारी से सम्पर्क कर यात्री प्रतीक्षालय को यात्रियों के बैठने व ठहरने लायक बनाने का काम करेंगे। जबकि यह बस पड़ाव नगर पंचायत कार्यालय से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा इस मुख्य सड़क से तमाम बड़े अधिकारियों की गाड़ी गुजरती है, उन बड़े अधिकारियों की नजर भी नही पड़ती। वही लौरिया से रामनगर व लौरिया से नरकटियागंज तक का सवारी गाड़ी चलाने वाले चालको का कहना है, यात्रियों व चालको को बैठने के लिए लौरिया नगर पंचायत में को कोई ब्यवस्था नही है, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इधर भीषण गर्मी में शीतल पेयजल की भी ब्यवस्था नही होने से बहुतेरे यात्रि यंत्र तत्र दुकानदारो के दुकान में शीतल पेयजल के लिए भटकते है।

0 Response to "यात्रियों के लिए बना यात्री प्रतीक्षालय अब मवेशियों का खटाल बना।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article